धमतरी| धमतरी जिले के जिला पंचायत में गुटखा, तम्बाकू खाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इधर-उधर पीक मारने पर 500 रुपए जुर्माना लगाने का पोस्टर टांग दिए हैं। जहां-जहां टंगा हैं, लोग वहीं पीक मार रहे हैं। सीसी कैमरे भी लगा है। बावजूद अधिकारी कार्रवाई पर ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण जिला पंचायत परिसर में जगह-जगह गुटखा के पीक से पत्थर, टाइल्स, पत्ते के रंग लाल हो चुके हैं। -सेमरा निवासी अश्वनी यादव की रिपोर्ट


