गंदगी फैलाने पर निगम ने शराब दुकान और दो कबाड़ी दुकानों को किया सील

राजधानी रायपुर में नगर निगम ने गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जोन-1 की टीम ने भनपुरी मेन रोड की एक शराब दुकान के अहाते और संतोषी नगर खमतराई की दो कबाड़ी दुकानों को सील कर दिया। नगर निगम को लगातार इन जगहों से शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि शराब दुकान और कबाड़ी दुकानें आसपास गंदगी फैला रही हैं और वहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सोमवार को जोन-1 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व में निगम की टीम मौके पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान भनपुरी स्थित शराब दुकान में भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करते हुए मिला और चारों तरफ कचरा बिखरा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत सही मिलने पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके पर ही दुकान को सील कर दिया। इसी तरह, वार्ड 16 के संतोषी नगर खमतराई इलाके की दो कबाड़ी दुकानों की भी शिकायत मिली थी। निगम की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां भी भारी गंदगी मिली। चारों तरफ फैला कचरा था। शिकायत सही मिलने पर दोनों दुकानों को भी तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *