गंदगी में तैयार हो रहा था 300 किलो पनीर:फूड डिपार्टमेंट टीम ने की कार्रवाई, जब्त कर जांच के लिए भेजे सैंपल, लाइसेंस हो सकता है रद्द

अजमेर में फूड डिपार्टमेंट ने एक दूध डेयरी पर कार्रवाई कर गंदगी में तैयार किए जा रहे 300 किलो पनीर को जब्त किया है। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत सीएमएचओ के निर्देश पर जिले में कार्रवाई की जा रही है। फूड डिपार्टमेंट ने अजमेर के नौसर घाटी स्थित शंकर दूध डेयरी पर सोमवार को कार्रवाई की। डिपार्टमेंट ने सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर विभाग की ओर से लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी। एक साल पहले भी की थी इस डेयरी पर कार्रवाई
फूड डिपार्टमेंट के ऑफिसर केसरी सिंह ने बताया- संपर्क पोर्टल पर शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि नौसर घाटी क्षेत्र में पनीर बनाने का बिजनेस चल रहा है। पनीर बनाने के बाद उसका पानी खेतों में जा रहा था। पानी का प्रॉपर निपटारा नहीं किया जा रहा। सीएमएचओ के निर्देश पर नौसर घाटी स्थित शंकर दूध डेयरी पर दबिश दी गई। 1 साल पहले भी विभाग ने इस डेयरी पर कार्रवाई की थी। टीम सोमवार को पहुंची तो गंदगी के बीच में पनीर तैयार करते हुए मिला। बर्तन साफ नहीं मिले, जगह-जगह मिली गंदगी
अधिकारी ने बताया- डेयरी में जगह-जगह गंदगी मिली है। बर्तन तक साफ नहीं मिले। फर्म के मालिक नागौर निवासी राजूराम पर पहले भी कार्रवाई की गई थी। अब वापस कार्रवाई करते हुए 300 किलो पनीर जब्त किया है। सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। साथ ही अब डेयरी पर नोटिस देकर लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *