विधायक पर लगाए गंभीर आरोप:युवक कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर फूंका पुतला, अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, जिलाध्यक्ष ने कहा- शहर में बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं

झुंझुनूं शहर में आपराधिक घटनाओं में कथित वृद्धि को लेकर युवक कांग्रेस (Youth Congress) ने सोमवार को झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू और उनके पुत्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवक कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और विधायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेन्द्र भांबू का पुतला भी जलाया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुँचे। कार्यकर्ताओं ने वहाँ पहुँचकर विधायक राजेन्द्र भांबू और उनके पुत्र के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया ने विधायक राजेंद्र भांबू और उनके पुत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों पिता-पुत्र अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शहर और जिले में हाल ही में हुई कई आपराधिक घटनाएं इसी संरक्षण का परिणाम हैं। झाझड़िया ने आरोप लगाया कि विधायक के संरक्षण के कारण ही झुंझुनूं शहर में आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। विधायक का पुतला फूंका प्रदर्शन के दौरान, आक्रोशित युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेन्द्र भांबू का पुतला भी जलाया। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन विधायक और उनके पुत्र की कथित संलिप्तता की जांच करें और शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारे। युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया और विधायक के कथित संरक्षण की जांच नहीं हुई, तो वे अपना प्रदर्शन और तेज करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *