गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान:क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था में सुधार करने की मांग की

ब्यावर के गायत्री नगर 2nd, जोधपुर लिंक रोड क्षेत्र के निवासी गंदे पानी की निकासी और सफाई व्यवस्था की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र की गली नंबर 4 में नालियों का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। निवासियों के अनुसार गर्ल्स कॉलेज की चारदीवारी बनने के बाद पानी की निकासी का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इसके अतिरिक्त, सीवरेज लाइन का ढलान और जोड़ सही नहीं होने के कारण पानी सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने फैल जाता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। उन्होंने पूर्व में तैनात रहे जमादार राजेंद्र पंडित की पुनर्नियुक्ति की भी अपील की है, जिनके कार्यकाल में सफाई व्यवस्था बेहतर बताई जाती थी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर मुद्दे का प्रभावी समाधान निकालने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *