लुधियाना| ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गऊ घाट पातशाही पहली, लुधियाना में संगत के ठहरने और गुरुद्वारा स्टाफ की रिहाइश के लिए नए कमरे बनाए जा रहे हैं। साथ ही सरोवर का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए कार सेवा संप्रदाय के मुखी बाबा बचन सिंह जी दिल्ली वालों के सेवक बाबा गुलजार सिंह और बाबा निर्मल सिंह निम्मा के नेतृत्व में कार सेवा आरंभ की गई। इस अवसर पर प्रबंधन कमेटी, हेड ग्रंथी भाई सोहन सिंह, जत्थेदार ज्ञान सिंह, सतराम सिंह बाजवा, बीबी गुरप्रीत कौर सीबिया, डॉक्टर लाल सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। गुरुद्वारा प्रबंधकों ने संगत से इस सेवा में सहयोग की अपील की।


