वेद मंदिर में संक्रांति पर्व मनाया गया

लुधियाना| भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से संक्रांति पर्व निगम निकेतन धाम वेद मंदिर में मनाया गया। यह आयोजन श्री दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में हुआ। स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने कहा कि जब सूर्य भगवान मकर राशि से निकल कर कुम्भ राशि में आते है तो फाल्गुन मास की संक्रांति होती है। इस मास में जो भक्त श्रद्धापूर्वक भक्ति करता है और दान पुण्य करता है उसके जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते है। मोहिनी भार्गव, बिट्टू प्रभाकर ने बताया की वेद मंदिर में 2 मार्च से आरंभ होने वाले 67वें विशाल धर्म सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं। इस मौके पर शिवराम, दिनेश टंडन, सतीश शर्मा, लाडी कपूर, विनोद सहगल, विनोद पुरी, बलदेव चोपड़ा, सतीश अरोड़ा, पंडित दीप वशिष्ठ, पंडित सौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *