राजनांदगांव| ग्राम गठुला में ट्रक की टक्कर से घायल गौ माता का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इलाज कराया। ट्रक की चपेट में आने से गाय का पेट फट गया वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगी। हादसे की सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील सेन कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया जहां गौ माता का प्रारंभिक इलाज करने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने इस कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले गठुला के बजरंगियों की सराहना की। बजरंग दल के गौरक्षा जिला प्रमुख अंशुल कसार ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्काल बजरंगदल गठुला के पृथ्वी साहू, नवीन साहू, भीष्म एवं नरेंद्र साहू गौ सेवकों एवं ग्रामीणों द्वारा गौ को राजनांदगांव लाने की व्यवस्था की गई और जिला पशु चिकित्सालय लाया गया।


