लुधियाना| गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के डॉ. रणधीर सिंह को मुंबई के टाटा ट्रस्ट स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल में नई वेटरनरी डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्हें अस्पताल की पशु चिकित्सक टीम को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह संस्थान स्वर्गीय रतन टाटा की विरासत के अंतर्गत साथी पशुओं की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विकसित किया गया है। इसमें रॉयल वेटरनरी कॉलेज, लंदन का सहयोग भी शामिल है। डॉ. रणधीर सिंह ने किडनी फेल्योर पर व्याख्यान देते हुए उपचार पद्धतियों, निर्णय प्रक्रिया और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण पर जोर दिया।


