भास्कर न्यूज| लुधियाना अब युवाओं के लिए कैफे सिर्फ चाय या कॉफी पीने की जगह नहीं रहे, बल्कि नई जगह एक्सप्लोर करने, फोटो क्लिक कराने और दोस्तों के साथ समय बिताने का पसंदीदा माध्यम बन गए हैं। शहर में हर महीने किसी नए कैफे को ट्राय करना युवाओं के बीच एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल रील्स, फूड ब्लॉग और कैफे रिव्यू इस ट्रेंड को तेजी से बढ़ा रहे हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स बताते हैं कि वे पहले किसी कैफे में सिर्फ खास मौके पर जाते थे, लेकिन अब हर महीने एक नई जगह ट्राई करना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। कई लोग पहले इंस्टाग्राम पर कैफे की सजावट, मेन्यू और फोटो देखते हैं, फिर वहां जाने का प्लान बनाते हैं। क्या कहते हैं युवा : {हर महीने कम से कम एक नया कैफे ट्राय करने की कोशिश करते हैं। पहले सोशल मीडिया पर रिव्यू और रेटिंग देखते हैं। {नई जगह, अलग माहौल और नए फ्लेवर उन्हें आकर्षित करते हैं। {दोस्तों के साथ समय बिताने का यह नया तरीका बन गया है। सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा इंफ्लुएंसर : युवाओं का कहना है कि किसी कैफे की खूबसूरत इंटीरियर, थीम और यूनिक फूड आइटम अगर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हों तो उसे ट्राय करने की उत्सुकता बढ़ जाती है। कई बार लोग खाने से ज्यादा वहां का माहौल और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए जाते हैं। बजट भी बदल रहा : हर महीने नए कैफे जाने की आदत से युवाओं का लाइफस्टाइल बजट भी बदल रहा है। पहले जहां खर्च मुख्य रूप से शॉपिंग या फिल्मों पर होता था, वहीं अब उसका एक हिस्सा कैफे विजिट और फूड एक्सपीरियंस पर खर्च किया जा रहा है। कई युवा इसके लिए पहले से अलग बजट भी तय करते हैं। सोशल मीडिया नहीं, अपनी पसंद को दें प्राथमिकता: नई जगहों पर जाना और दोस्तों के साथ समय बिताना मानसिक रूप से सकारात्मक अनुभव हो सकता है।


