लुधियाना एनआरएमयू ने ईएलएस शेड में पॉइंट्समैन के रोस्टर, तैनाती और पद बहाली का मुद्दा उठाया

लुधियाना| रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एनआरएमयू (नॉर्दर्न रेलवेमेंस यूनियन) मेन ब्रांच, लुधियाना ने ईएलएस शेड में पॉइंट्समैन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ डीईई/ईएलएस/एलडीएच को मांग पत्र सौ‌ंपा। मांगों में ड्यूटी रोस्टर को 08:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बजाय यार्ड के अनुरूप 06:00 बजे से 2:00 बजे करने का आग्रह किया गया, ताकि ड्यूटी समय में असमानता से होने वाली कठिनाइयां कम हों। साथ ही कार्यों के सुचारू संचालन और अनावश्यक कार्यभार से बचने के लिए प्रत्येक शिफ्ट में दो पॉइंट्समैन की तैनाती सुनिश्चित करने की बात रखी गई।पत्र में यह भी कहा गया कि ईएलएस शेड के समर्पित पदों को पुनर्बहाल किया जाए, जिससे पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध रहे और संचालन प्रभावी ढंग से हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *