बालोद| रविवार को शाम 4.30 बजे ग्राम तरौद-मनौद मार्ग पर बोलेरो पलट गई। इस घटना में ड्राइवर सहित बोलेरो में सवार 4 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शी जयप्रकाश यादव ने बताया कि बोलेरो में ड्राइवर सहित सवार चार लोग खुर्सीपार से जुंगेरा की ओर जा रहे थे। खराब सड़क के गड़्ढा को देख अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। जिसके बाद बोलेरो पलट गई। गनीमत रहा कि ड्राइवर व बाकी लोगों को हल्की चोट लगी है।


