गड्ढे से वाहन चालक हो रहे परेशान

पीपलगोन| ग्राम भट्यान खुर्द मार्ग पर गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पं. अजय शर्मा ने बताया कसरावद रोड से भट्यान खुर्द की ओर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इसमें पानी भरा रहता है। इससे वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है। कई बाइक सवार फिसल चुके है। ग्रामीण हर्ष पालीवाल, गबरू वर्मा व अरविंद राठौड़ ने बताया यह मार्ग एनटीपीसी पावर प्लांट सेल्दा को जोड़ता है। भीकनगांव पहुंचने के लिए लोग इसी मार्ग का उपयोग करते है। इसलिए इस मार्ग पर सुबह से देर रात तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। दिन में तो गड्ढा दिख जाता है, लेकिन रात में नजर नहीं आने से वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *