दंतेवाड़ा| जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीसीएफ आलोक तिवारी के निर्देशन में ग्राम गढ़मिरी में लकड़ी माफियाओं के ठिकानों पर दबिश दी गई। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सागौन प्रजाति की हाथ आरा से चिरान की गई 175 चिरान जब्त किया गया। आरोपी कोसा एवं भीमा निवासी के विरुद्ध काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 के तहत लड़की जब्त कर अपराध दर्ज किया गया।


