गढ़वा के प्रभारी व कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रदेश स्तरीय बैठक में हुए शामिल

गढ़वा | शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कमेटी की बैठक में पलामू प्रमंडल के प्रभारी डॉ मकबूल आलम, गढ़वा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि बैठक में जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधानसभा के विधायक संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की थी। जिसमें प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी व जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में सभी नगर निकाय क्षेत्रों में अपने-अपने पार्टी के समर्थित उम्मीदवार व राजद पार्टी के नीति और सिद्धांत पर चलने वाले उम्मीदवार को समर्थन करने की बात कही गई और इस प्रस्ताव पर पार्टी के सभी नेताओं ने एक स्वर में अपने समर्थित उम्मीदवार को जीतने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी को पूरे राज्य में एक मजबूत संगठन बनाना है और पार्टी हर मोर्चे पर संगठनात्मक रूप से कार्य करेगी। बैठक में भवनाथपुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेंद्र यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद राम भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *