गढ़वा | देश में सोना और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता शादी विवाह और सर्राफा व्यापार को गहरे संकट में डाल दिया है। वर्तमान समय में सोना डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 300000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच चुकी है। जिससे मध्यम वर्ग के लिए आभूषण खरीदना असंभव हो गया है। इस गंभीर स्थिति को लेकर झारखंड प्रदेश स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष एवं गढ़वा जिला के वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी मुरली श्याम स्वर्णकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र भेज कर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि आसमान रूप से बढ़ी कीमतों के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार लगभग ठप हो गया है। ग्राहक खरीदारी करने में असमर्थ हैं। शादियां टल रही हैं। वहीं छोटे एवं मध्यम व्यापारी अपनी पूंजी और रोजगार दोनों खोने की कगार पर पहुंच गए हैं।


