गढ़वा में जहर खाकर युवक ने की आत्महत्या

गढ़वा | गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर-मधेया गांव निवासी अमर चौबे के पुत्र 35 वर्षीय कृष्ण कुमार चौबे ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया। इस संबंध में उसके स्वजनों ने बताया कि किसी घरेलू मामले को लेकर कृष्ण कुमार चौबे व उसके परिवार वालों के बीच झगड़ा हुआ था। इससे गुस्से में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। लेकिन तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन गढ़वा सदर अस्पताल से उसे मेदिनीनगर ले जाने की तैयारी के क्रम में ही कृष्ण कुमार चौबे की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *