गोविंद और ज्ञान निकेतन फाइनल में

भास्कर न्यूज | गढ़वा 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में गोविंद हाई स्कूल ने बीपीडीएवी को 36 रन से हराकर और वहीं दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन ने रामा साहू को 55 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल प्रवेश किया। पहले मैच में गोविंद स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 145 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी बीपीडीएवी निर्धारित ओवर में 109 रन ही बना पाई। वहीं दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन बेलचम्पा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। रामा साहू की ओर से कार्तिक ने चार ओर अभिनव ने दो विकेट लिया। 114 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी रामा साहू की टीम दिव्य प्रकाश के 26 रन के सहारे निर्धारित ओवर में 58 रन ही बना पाई। ज्ञान निकेतन की टीम को 55 रन से जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच गोविंद के इमरान को और ज्ञान निकेतन के शुभम को मिला। भास्कर न्यूज | मझिआंव सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद भी मझिआंव व बरडीहा थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं के द्वारा प्रतिबंधित घाटों से चोरी छुपे बालू का उठाव कर भारी कीमतों में बेचने का काम किया जा रहा है। इधर, गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के देवनकारा गांव के झनझनावा टोला में विशुनपुरा थाना से महज 600 मीटर की दूरी पर लगभग 50 ट्रैक्टर अवैध रूप से डंपिंग बालू को अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के द्वारा जब्त किया गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से डंपिंग बालू को जब्त किया गया है। हालांकि बालू के अवैध कारोबारियों की पता नहीं चलने के कारण फिलहाल बालू को विशनपूरा थाना को देख रेख की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बालू कारोबारी की सूचना मिलते ही विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के कहा कि जो बालू डंप किया गया है उसे पता किया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *