​​​​​​​गढ़वा में ममेरे भाई-बहन की सांप के डसने से मौत:जमीन पर सोए थे दोनों बच्चे, एक दिन पहले भी घर में आया था सांप

गढ़वा में गुरुवार की रात जहरीले सांप के डसने दो बच्चों की मौत हो गई। घटना धुरकी थाना क्षेत्र के गनीयारी कला उर्फ फाटपानी कोरहटी टोला की है। दोनों बच्चे आपस में ममेरे भाई-बहन थे। घटना के वक्त घर में कोई भी बड़ा व्यक्ति नहीं था। मृतकों में नरेश भुईयां के पुत्र कृष्ण कुमार (8) और अखिलेश भुईयां की बेटी बीनू कुमारी (10) शामिल हैं। बुधवार को भी घर में दिन में एक सांप निकला था, जिसे परिजनों ने मार डाला था। गुरुवार को कृष्ण और बीनू रात में खाना खाकर जमीन पर सोए हुए थे। साथ में दो बच्चे चारपाई पर सोए हुए थे। जमीन पर सोए बच्चे जब सुबह होने पर नींद से नहीं जागे तो चारपाई पर सोए बच्चे ने उन्हें उठाने का प्रयास किया पर कृष्ण और बीनू नहीं उठे। घर में ही बच्चों ने तोड़ा दम इसके बाद बच्चों ने पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पड़ोसी ने आकर देखा तो दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे। आशंका जताई गई कि बच्चों को सांप ने डंस लिया है। आनन फानन में आसपास के लोग इकट्ठा होकर दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तब तक कृष्ण और बीनू ने घर में ही दम तोड़ दिया। बीनू टटीदीरी गांव की रहने वाली थी। वह फाटपानी अपने मामा के यहां आई हुई थी। वहीं दोनों के परिजन बिहार में मजदूरी करने गए थे। घटना की जानकारी फोन के माध्यम से बच्चों के परिजनों को दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *