गढ़वा शॉपकीपर का प्रशिक्षण संपन्न

गढ़वा | गढ़वा नगर परिषद स्थित करबला मैदान के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों के बीच जाहिद फैंस क्लब द्वारा चूड़ा और गुड़ का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम क्लब के सचिव राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजेश कुशवाहा ने कहा कि संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष जाहिद अख्तर ने हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। उनकी सोच और उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि जाहिद अख्तर न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि वे गरीबों और वंचितों के लिए भी उम्मीद की किरण हैं। उनका समाजसेवा के प्रति समर्पण सराहनीय है। चूड़ा और गुड़ पाकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय निवासी राधा देवी ने कहा, जाहिद अख्तर द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इस आयोजन को लेकर स्थानीय निवासियों ने जाहिद फैंस क्लब की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो समाज के लिए लाभकारी हों। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव राजेश कुशवाहा के अलावा अमित कुमार, सोनू कुमार, शाहरुख, रिजवान, सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही। गढ़वा | ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बिगत छह दिनो चल रहे शॉपकीपर का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन ट्रेनिंग ले रहे सभी लोगों के बीच पर संस्था के निर्देशक इंदु भूषण लाल ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस मौके पर निर्देशक हिंदू भूषण लाल ने कहा कि आप लोगों ने शॉपकीपर का प्रशिक्षण लिया है। आप लोगों को प्रशिक्षण के दौरान स्वरोजगार कैसे बेहतर करें के साथ-साथ दुकानदार और ग्राहक के साथ किस तरह का व्यवहार होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी आप लोगों को दी गई है। साथ ही वर्तमान समय में लेनदेन ऑनलाइन के माध्यम से ज्यादा किया जा रहा है। इसके बारे में भी आप लोगों को जानकारी दी गई है। आप लोग जल्द से जल्द स्वरोजगार शुरू कर अपने जीविका उपार्जन में लग जाएं। संकाय मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेनिंग के स्वरोजगार कर आप आत्मनिर्भर बने। इस मौके पर रुस्तम अली, अभिषेक कुमार तिवारी ,सुरेंद्र कुमार रवि, प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *