गढ़वा | अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक बृजनंदन शर्मा के निधनोपरांत झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यालय गढ़वा में सात जनवरी को श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वा जिला झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव प्रभात रंजन सिंह ने कहा कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 3.30बजे से किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि उक्त कार्यक्रम में जिले के तमाम शिक्षकों को शामिल होने के लिए झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला -गढ़वा की ओर से आमंत्रित किया जाता है।


