बीमारी से वार्ड सदस्या की असामयिक मौत

मझिआंव | बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत के वार्ड नं 8 की वार्ड सदस्या शोभा देवी 40 वर्ष की मौत हो गई। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शोभा देवी पिछले 4 माह से खून की कमी से उत्पन्न कई तरह की बीमारियों एवं खांसी से पीड़ित थी। ग्रामीणों ने बताया कि कमजोरी के कारण ठंड लगने पर गढ़वा के एक निजी अस्पताल में 15दिनों पहले भर्ती कराया गया था। इसके बाद ठीक नहीं होने पर तीन दिन पहले उसके पति ललन उरांव द्वारा रांची के मेडीफास्ट नामक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर वार्ड सदस्या ने रविवार को रात्रि में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा एम्बुलेंस से सोमवार को उसका शव ओबरा लाया गया। जहां पर बांकी नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका अपने पीछे तीन नाबालिग बच्चों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। वार्ड सदस्या की असामयिक मौत से उसके घर एवं ओबरा गांव में मातम छा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *