गणतंत्र-दिवस का कार्यक्रम देख लौट रही बच्चों से भरी पिकअप-पलटी:2 दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स सवार थे, घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा

गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखकर लौट रहे बच्चों से भरी पिकअप पलट गई। इसमें 42 बच्चे सवार थे। इसमें से 14 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद बच्चों के रेस्क्यू के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। उन्हें डीडवाना के राजकीय बांगड़ अस्पताल ले जाया गया है। मामला डीडवाना के खरवलिया के पास का सोमवार दोपहर 12:15 बजे का है। घटना की सूचना पर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, एडीएम मोहन लाल खटवनालिया और डीटीओ सुप्रिया बिश्नोई जिला अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं जिला अस्पताल में रिस्पांस टीमें तैयार हैं और बच्चों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक ही पिकअप में 42 बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। सभी बच्चे भवाद गांव के रहने वाले हैं। मंडूकरा गांव के सरकारी स्कूल में कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे। अब तक दो दर्जन के करीब बच्चों को लाया गया जिला अस्पताल लाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *