टोंक में मावठ के बाद फिर बादल, ठंडी-हवाओं का असर:न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंचा, सुबह से दोपहर तक बढ़ी ठिठुरन

टोंक में तीन दिन पहले हुई मावठ के बाद सोमवार को एक बार फिर मौसम बदला नजर आया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक रुक कर ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ा और लोग सुबह से दोपहर तक सर्दी ज्यादा महसूस करते रहे। न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री पहुंच गया, जिससे ठंडक और बढ़ गई। सुबह से दोपहर तक बना रहा सर्दी का असर सोमवार सुबह से ही जिले में बादलों की आवाजाही बनी रही। ठंडी हवाओं के कारण सुबह से दोपहर तक लोगों को सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ। सूरज कम ही नजर आया और बादलों के बीच उसकी लुकाछिपी चलती रही। इसके चलते पैदल चलने वालों और रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा। गणतंत्र दिवस समारोह में ठिठुरते दिखे बच्चे सुबह स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्टूडेंट्स ठंड से बचते नजर आए। बादलों और ठंडी हवा के कारण खुले मैदानों में सर्दी ज्यादा महसूस की गई। शीतलहर और गलन से दिनचर्या प्रभावित लगातार गलन और शीतलहर जैसे हालात के चलते लोग दिनभर घरों से कम ही बाहर निकले। कई स्थानों पर लोग अलाव जलाते हुए दिखाई दिए। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन ज्यादा रही। इस साल मौसम में रहा उतार चढ़ाव इस साल मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला है। नए साल की शुरुआत के सिर्फ करीब दस दिन ही कड़ाके की सर्दी पड़ी, जबकि आमतौर पर दिसंबर से जनवरी तक लंबे समय तक ठंड और कोहरे का असर रहता था। इस बार न तो सर्दी ज्यादा दिनों तक रही और न ही कोहरा लंबे समय तक छाया। मावठ के बाद फिर बढ़ा ठंड का असर शुक्रवार को बदले मौसम के चलते मावठ हुई थी। इसके बाद सर्दी का असर दोबारा बढ़ गया। बीच में दो दिन मौसम साफ रहा, लेकिन सोमवार को फिर से बादल छा गए। आसमान में कहीं हल्के तो कहीं घने बादल बने हुए हैं, जिससे हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंचा सर्दी बढ़ने के साथ जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में एक डिग्री गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार तीसरे दिन ठंडक का असर बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *