भास्कर न्यूज | जालंधर जिमखाना क्लब की ओर से पॉजिटिव वाइब्स योग ग्रुप के सभी सदस्यों ने योग शिक्षक धीरज भगत की अध्यक्षता में देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अनुपमा द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। गायन प्रतियोगिता में तरुण, शिवानी, हारवीन, नीलम और डॉ. पूजा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं देशभक्ति गीतों पर सचिन शर्मा, डॉ. उमा, डॉ. मंजुला, डॉ. डिम्पल, ज़िनिया, डॉ. अणु, डॉ. नवनीत और मोनिका ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सभी साधकों ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, एकता और प्रगति को बढ़ावा देने, सबको न्याय, हर घर न्याय तथा पर्यावरणीय चेतना को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूनम बहल, डॉ. रमन, डॉ. कमल, डॉ. गुरप्रीत, श्वेता, तमिश, दुर्गेश, जसविंदर, सचिन मित्तल, दलजीत सिंह, जसविंदर कौर, ज्योतिका, राजन गुप्ता, तपन शर्मा और जगदीप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


