जालंधर| श्री बाबा गोपाल भारती जी का जन्मोत्सव बसंत पंचमी के मौके श्री बजरंग भवन मंदिर, जालंधर छावनी के प्रांगण में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्री बाबा गोपाल भारती जी भक्त मंडल की ओर से श्री श्याम सुंदर सिंगला, श्री जयप्रकाश गुप्ता, एवं श्री अश्विनी सिंगला ने इस उपलक्ष्य पर आकर श्री बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने वाले सभी भक्तों का आभार जताया। गायक आनंद सिंह की मधुर आवाज में भक्तों ने संकीर्तन का भरपूर आनंद उठाया एवं संकीर्तन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल के सदस्य आशीष अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, परशोत्तम गुप्ता, द्वारका नाथ गुप्ता, अमित सिंगला, राकेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, सतीश कुमार सिंगला, प्रेम सागर सिंगला भी मौजूद रहे।


