गणतंत्र दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल 23 जनवरी को होगी

भास्कर न्यूज| लुधियाना डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय तैयारियों का रिव्यू करने के लिए पीएयू के प्लेग्राउंड में अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की। मीटिंग के दौरान उन्होंने कार्यक्रम को अच्छे और बिना किसी रुकावट के संपन्न करवाने के लिए निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि 26 जनवरी को पीएयू के मैदान में होने वाले कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग हरभजन सिंह ईटीओ चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे और तिरंगा फहराने की रस्म अदा करेंगे। इस मौके पर पंजाब सरकार के अलग-अलग फ्लैगशिप प्रोग्राम और भलाई स्कीमों को दिखाती झांकियां तैयार की जाएंगी। जिसके लिए संबंधित डिपार्टमेंट जरूरी तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को आयोजन स्थल पर पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। मीटिंग में सिक्योरिटी व्यवस्था, परेड रिहर्सल, कल्चरल प्रोग्राम, स्टेज अरेंजमेंट, बुलाए गए मेहमानों के लिए सुविधाएं, ट्रैफिक मैनेजमेंट, साफ-सफाई, हेल्थ सर्विसेज, बिना रुकावट बिजली सप्लाई और इमरजेंसी व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। मीटिंग में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल राकेश कुमार, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रूरल डेवलपमेंट अमरजीत बैंस, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अर्बन डेवलपमेंट रूपिंदर पाल सिंह, सहायक कमिश्नर डॉ. प्रगति वर्मा मौजूद रहे। {सुरक्षा और यातायात: पुलिस विभाग को सुरक्षा प्रबंध कड़े रखने और सुचारू यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाएं: स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। {नगर निगम की जिम्मेदारी: कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सजावट, निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति के निर्देश। {सांस्कृतिक कार्यक्रम: देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *