बालाघाट में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष मांग रखी है। संगठन का कहना है कि ध्वजारोहण के दौरान डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का छायाचित्र अनिवार्य रूप से लगाया जाना चाहिए। भीम आर्मी का तर्क है कि देश को वास्तविक आजादी 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ मिली थी। डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार और नारियों के मुक्तिदाता हैं। संगठन का कहना है कि यह बेहद निंदनीय है कि कई सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के समय उनकी तस्वीर नहीं रखी जाती। सभी संस्थानों के लिए आदेश जारी करने की अपील ज्ञापन में मांग की गई है कि जिला प्रशासन तत्काल जिले के सभी कार्यालयों और संस्थानों को निर्देश जारी करे। संगठन चाहता है कि न केवल गणतंत्र दिवस पर, बल्कि सामान्य रूप से भी डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र को सभी संस्थानों में रखना अनिवार्य किया जाए। बाबासाहेब को बताया भारत का भाग्यविधाता संगठन के सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान देने वाला महान व्यक्ति और भारत का भाग्यविधाता बताया। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनके योगदान को सम्मान देने के लिए इस मांग पर जल्द से जल्द अमल किया जाए।


