बिरकोनी| ग्राम पंचायत कांपा में गणतंत्र दिवस पर सुबह से ही देश भक्ति स्वरों के साथ ग्रामीणों में देशभक्ति देखने को मिली। स्कूली बच्चों ने हाथ में झंडा लिए देश भक्ति नारे लगाएं। सभी ग्रामीण महिला ने ध्वजारोहण के बाद सलामी दी। भाटापारा, जय सतनाम पारा, तिरंगा चौक, मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल, सूर्या पब्लिक स्कूल व बाजार चौक, ग्राम पंचायत और मिडिल स्कूल में सरपंच विकास चन्द्राकर ने ध्वजारोहण किया। पंचायत के सभी सदस्य एकत्रित होकर राष्ट्रीय गीत के बाद सलामी दी। स्थाई प्रतिनिधि व सम्मानित बुजुर्गों ने चौक चौराहे पर ध्वजारोहण के साथ देश भक्ति भारत माता के जयकारे के साथ क्रांतिकारियों, सेनानियों वीर जवानों को नमन किया। देश के सेवा के लिए समर्पण करने वाले वीरों को सलामी दी। जनप्रतिनिधियों ने देश के हित के योगदान के बारे में बताया। स्कूलों में बच्चों ने देश भक्ति गीत व नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी।


