बिरकोनी| ग्राम पंचायत बिरकोनी में गणतंत्र दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। देश भक्ति जज्बे के साथ ही चौक-चौराहों में तिरंगा का जन सेवकों ने रंग रोगन किया। तैयारी ग्राम पंचायत समिति ने एक दिन पहले कर ली थी। सुबह से ही लाऊड स्पीकर के धुन से देश भक्ति गीत गुंजायमान रहा। ग्राम पंचायत में सरपंच चंदन कुमार चन्द्राकर ने ध्वजरोहन के साथ राष्ट्रीय गीत गाकर तिरंगे को सलामी दी। ग्राम में सभी लोग शामिल होकर चौकों में जगह-जगह शान से ध्वजारोहन किया। सरकारी व प्राइवेट स्कूल के जनप्रतिनिधियों समेत लोगों ने देशभक्ति के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह पर ध्वजारोहन किया गया। ध्वजारोहण के पहले देश भक्ति जयकारे के साथ राष्ट्रगीत गया। बाजार चौक, साहूपारा, जय सतनाम पारा, भाटापारा, सरस्वती चौक, ग्रामीण सेवा सहकारी मर्यादित समिति, ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र, प्राथमिक बालक शाला, नवीन कन्या शाला में ग्रामीण प्रतिनिधियों, सेवानृत्य शिक्षकों व पंचायत सदस्यों ने ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी। स्कूली बच्चों ने सुबह 7 बजे बैंड बाजे के साथ देशभक्ति धुन में प्रभात फेरी निकाली। स्काउड गाइड के बच्चों ने पद्प्रदर्शक किया। सभी आंगन बाड़ी केंद्र के बचचे विभिन्न पोषक में गांधी, मां भारती व छत्तीसगढ़ महतारी के वेशभूषा में आकर्षक के केंद्र रहे। शहीद घनश्याम कन्नौजे को पुष्प अर्पित कर सलामी दी: सरपंच चंदन कुमार चन्द्राकर ने स्मारक में पंचायत समिति व ग्रामीणों के साथ वीर सपूत शहीद घनश्याम कन्नौजे का स्मरण किया। देश के सुरक्षा के लिए जान गंवाने वाले शहीद जवान की नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।


