भास्कर न्यूज| रायगड़ा रायगड़ा के साइप्रिया नगर स्थित साइप्रिया वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय में साइप्रिया नगर के आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच 76वें गणतंत्र दिवस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशांत कुमार पटनायक और श्रीमती सस्मिता मोहंती ने उपस्थित छात्रों और अभिभावकों को लोकतंत्र का जश्न मनाने के कारणों से अवगत कराया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 25 छात्रों ने भाग लिया। इस भाषण स्पर्धा में दीक्षिता वाल्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व गायत्री कुंभार ने द्वितीय स्थान, सुजाता नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दयानंद खड़ंगा, टीएन राव, महाश्वेता पाणिग्रही, अरुण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व पालक मौजूद थे।


