अंतरझोला में पुलिस ने जब्त की 4 लीटर महुआ शराब

महासमुंद| सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम अंतरझोला में पुलिस ने एक व्यक्ति से करीब 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि 17 जनवरी को पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने घर बाड़ी ग्राम अंतरझोला में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। मुखबीर सूचना पर पुलिस ने ग्राम अंतरझोला पहुंचकर एक संदेही व्यक्ति को पकड़े नाम पता पूछने पर अपना नाम मनबोध बरिहा पिता डिंगरो बरिहा उम्र 46 वर्ष बताया और अपने पास रखे सामान के बारे में पूछने पर सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर पीला कलर के 05 लीटर वाली जरकिन में भरी हुई लगभग 04 लीटर में महुआ शराब का होना बताया। जिसपर पुलिस ने मनबोध बरिहा के कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर पीला कलर के 05 लीटर वाली जरकिन में भरी हुई लगभग 04 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपये को जब्त कर 34 (ए) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *