सीकर जिला स्टेडियम में आज 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। माइनस 1 डिग्री में कड़ाके की ठंड के बीच लोग उत्साह से देशभक्ति के जयकारे लगा रहे हैं। मुख्य अतिथि नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने झंडारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला-पुरुष पुलिसकर्मी, RAC, NCC, स्काउट-गाइड और स्कूली स्टूडेंट्स ने मार्च पास्ट किया। नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुके प्रिंस बैंड ने परफॉर्म किया।पहली बार तिरंगा लगे ड्रोन से वीडियोग्राफी करवाई गई। मंत्री झाबर सिंह खर्रा,सीकर सांसद अमराराम सहित अन्य लोगों ने शहीद वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और पानी की बोतल देकर सम्मानित किया। तेज सर्दी में कैप लगाकर स्कूली बच्चों ने सामूहिक व्यायाम किया। तेज सर्दी में पर्व विधायक रतनलाल जलधारी मफलर लगाकर और दोनों हाथ बांधकर दुबके बैठे नजर आए। जिला स्तरीय समारोह में आज 100 से ज्यादा विशिष्टजनों का सम्मान किया गया। जिले में बढ़ते लेपर्ड मूवमेंट के चलते लेपर्ड रेस्क्यू की झांकी का प्रदर्शन वन विभाग के द्वारा किया गया। झांकियों में पहले नंबर पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, दूसरे नंबर पर PHED,नगर परिषद और तीसरे नंबर पर महिला अधिकारिता एवं वन विभाग रहे। देखिए कार्यक्रम की झलकियां…


