गणतंत्र दिवस पर हायर सेकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

भास्कर न्यूज | कांकेर सेंट माइकल हायर सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कांकेर बाबा तारुणी बाना ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देश-भक्ति गीत, नृत्य, भाषण की प्रस्तुति दी। सेंट माइकल स्कूल ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहली बार एनसीसी में हिस्सा लिया। इसमें मार्च पास्ट प्रतियोगिता में सेंट माइकल स्कूल को पं. विष्णु प्रसात शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ संयुक्त रूप में परेड टीम ने प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
पैराडाइज स्कूल में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण की दी प्रस्तुति: पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य डॉ. श्रेष्ठिता चंदा, सभी शिक्षकों व छात्रों, पालक की उपस्थिति में अतिथि राजकुमार फब्यानी द्वारा तिरंगा फहराया गया। विशेष अतिथि विजय लखवानी, तमन्ना लखवानी उपस्थित रहे। इस के बाद छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। पांचवीं की छात्राओं द्वारा एरोबिक डांस प्रस्तुत किया गया। छठवीं एवं सातवीं की छात्राओं ने मेरी भारत की बेटी पर डांस प्रस्तुत किया। रेणुका नेताम ने कविता, करिश्मा नागवानी एवं मयसा ने भाषण, दक्ष रजक एवं जयना बानो द्वारा संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी पूछे। चौथी एवं पांचवी की छात्राओं द्वारा संविधान निर्माता एवं महापुरुषों के रोल प्ले किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *