यातायात पुलिस ने नेत्र शिविर लगाया जांच के बाद 300 चश्मे मुफ्त में बांटे

भास्कर न्यूज | कांकेर सड़क सुरक्षा सप्ताह के 28वें दिन यातायात पुलिस ने नया बस स्टैंड में मेगा आई कैंप लगा वहां पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। इसमें महावीर इंटर कांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन रायपुर व स्वास्थ्य विभाग कांकेर ने अपना सहयोग प्रदान किया। कैंप में डिजिटल मशीन के माध्यम से नेत्र परीक्षण करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को चश्मा वितरण किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस नेत्र जांच शिविर का उद्देश्य सुरक्षित समाज के प्रहरी, स्वस्थ दृष्टि के सहभागी बनाना था। कांकेर में बस्तर पंडुम कार्यक्रम व साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग शिविर में भाग लेकर लाभ उठाया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांग जन वित्त व विकास निगम रायपुर वीर लोकेश कावड़िया, अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड भरत मटियारा, अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन शालिनी राजपूत उपस्थित थीं। कांकेर पुलिस व महावीर सेवा संस्थान रायपुर के विशेष पहल से शहर एवं आसपास के लगभग 1000 लोगों का नेत्र परीक्षण व 300 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *