गणतंत्र दिवस : मिनी स्टेडियम में सांसद रूपकुमारी चौधरी करेंगी ध्वजारोहण

महासमुंद| देश का 77वां गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसके अलावा नगर पालिका महासमुंद में सुबह 8 बजे, अध्यक्ष निखिलकांत साहू करेंगे। जिला कांग्रेस कार्यालय सुबह 8:30 बजे, जिलाध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव द्वारा। जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 8:30 बजे, जिलाध्यक्ष येतराम साहू द्वारा। बसना (सिटी ग्राउंड) में डॉ. संपत अग्रवाल (मुख्य अतिथि), डॉ. खुशबू अग्रवाल (अध्यक्षता) सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण होगा। बागबाहरा (नपा) खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल (अध्यक्ष) सुबह 7:30 बजे बागबाहरा (जनपद) केशव नायक राम चंद्राकर (अध्यक्ष) सुबह 7:30 बजे, पिथौरा नगर पंचायत में अध्यक्ष देवेश निषाद सुबह 8 बजे व पिथौरा जनपद पंचायत में जपं अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे सुबह 8 बजे ध्वज फहराएंगी। सरायपाली नगर पालिका में नपाध्यक्ष सरस्वती पटेल सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *