मां-बेटे पर हमला, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

भास्कर न्यूज| पैकिन बसना थाना अंतर्गत ग्राम बिटांगीपाली में सरेराह एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि एक आरोपी ने खुद को शासन-प्रशासन पर अपनी पकड़ होने की धौंस भी जमाई। प्रार्थी ज्योत्सना कर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते 21 जनवरी की सुबह जब वे अपने घर से नेशनल हाईवे स्थित अपनी दुकान जा रही थीं, तभी भठोरी चौक के पास पूर्व नियोजित तरीके से चार लोगों अविनाश कर, अभिषेक कर, जितेन्द्र कर और सौरभ कर ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। प्रार्थी महिला ने बताया कि अभिषेक नामक युवक ने महिला का हाथ मरोड़ दिया, वहीं अविनाश ने उनकी साड़ी खींचकर अभद्रता की। आरोपियों ने उन्हें चप्पलों से मारा और अश्लील गालियां देते हुए बाल पकड़कर घसीटा। जब मां को बचाने के लिए उनका पुत्र सचिन्द्र कर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा, तो आरोपियों ने उन पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। बाइक से गिरने के बाद भी आरोपियों ने उसे लात-घूंसों और हॉकी स्टिक से बेरहमी से पीटा। मौके पर पहुंचे सरपंच प्रेमसाय पटेल और ग्रामीण जानकी भोई ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया कि आरोपी अविनाश ने कहा कि शासन-प्रशासन मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे कहकर धमकी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *