धान खरीदी तिथि बढ़ाने नपाध्यक्ष साहू ने मांग की

महासमुंद| धान खरीदी में करीब 24 हजार किसान धान बेचने से बचे है। केवल चार दिन ही खरीदी के शेष है। नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तिथि एक माह आगे बढ़ाने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि जिले में ही लगभग 24 हजार किसान अभी धान नहीं बेच पाए हैं। सोमवार 26 जनवरी की अवकाश के बाद केवल 4 दिन का समय ही मिलेगा। इस अल्पावधि में इतनी बड़ी मात्रा में धान की खरीदी हो पाना संभव नहीं है। नपाध्यक्ष साहू ने कहा कि जिले के अनेक समितियों में पंजीकृत हजारों किसानों का टोकन भी नहीं कट पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन टोकन कटाने में भारी परेशानियां हो रही है। नेटवर्क की समस्या के कारण किसान ऑनलाइन टोकन नहीं कटा पा रहे हैं। ऑनलाइन 70 प्रतिशत आैर ऑफलाइन 30 प्रतिशत टोकन काटने का गाइड लाइन है। ऑफलाइन में छोटे किसान टोकन नहीं कटा पाए हैं। धान नहीं बेच पाने से छोटे किसान रबी फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शासन से मांग की है कि खरीदी तिथ 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाकर समस्त किसानों की धान खरीदी कर राहत पहुंचाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *