गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में होगा, 13 से ज्यादा झांकियां होंगी शामिल

इंदौर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 26 जनवरी को सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों के साथ नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य समारोह में विभिन्न प्लाटून द्वारा परेड प्रस्तुत की जाएगी। राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित 13 से अधिक झांकियां निकाली जाएंगी। खजराना गणेश मंदिर, जिला पंचायत, नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, उद्योग, जेल, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभाग झांकियों में शामिल रहेंगे। समारोह स्थल पर आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी। स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम रोशन राय, अपर आयुक्त नगर निगम अभय राजनगांवकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। हाई कोर्ट में होगा ध्वजारोहण मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की खंडपीठ इंदौर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सुबह 9 बजे खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति ध्वजारोहण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *