गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास हुआ

बालोद| जिला मुख्यालय स्थित स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए शनिवार को अंतिम अभ्यास किया गया। अभ्यास में कलेक्टर दिव्या मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। अंतिम अभ्यास में सुरक्षा, पथ संचालन, परेड और मंच संचालन समेत सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *