राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग में महिला वर्ग उप विजेता

बालोद| रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बालोद जिले की 8 महिला और 8 पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें महिला खिलाड़ियों ने कुल 163 अंक हासिल कर उप विजेता का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता के आधार पर बालोद जिला की चंचल रावते और चंद्रहासिनी पाटिल का चयन मोदी नगर, उत्तर प्रदेश में 4 से 12 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 14 फरवरी को रायपुर में आयोजित होने वाले नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए भी बालोद जिला की चंचल राउत, पुष्पा ध्रुव, हेमशिखा और हेमा मंडावी का चयन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *