गणतंत्र दिवस समारोह युवा भारती स्टेडियम में होगा:समाजसेवी, खिलाड़ी सहित मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

चूरू में गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को राजलदेसर तहसील कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह युवा भारती स्टेडियम परिसर में मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार हरदीप सिंह ने की। इसमें नगरपालिका अधिशासी अधिकारी कुंदन देथा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार हरदीप सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान विद्यालयों के प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावी विद्यार्थियों व बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रजापत, मंडल महामंत्री खेमराज, पालिका उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश घिटाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, पार्षद धनपत शर्मा, एडवोकेट रोहित मारू, पार्षद कपिल पारीक, लाभचंद सोनी, रामोतार पांडे, जयप्रकाश सोनी और बजरंगलाल नाई सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बैठक का संचालन सुरेंद्र कुमार गाडगील ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *