10 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:तस्करी के संबंध में इनपुट मिलने पर संगरिया पुलिस ने भारतमाला रोड पर की कार्रवाई

संगरिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10.08 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पीलीबंगा थाना क्षेत्र के सरामसर निवासी बलविन्द्र सिंह (22) और कुलविन्द्र सिंह (31) के रूप में हुई है। पुलिस को क्षेत्र में हेरोइन तस्करी के संबंध में इनपुट मिला था। सूचना पुख्ता होने के बाद गश्त तेज की गई और नाकाबंदी लगाई गई। इसी दौरान सीआई अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारतमाला रोड पर टोल नाका के पास रोही नगराना क्षेत्र में बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10.08 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हेरोइन की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह नशा कहां से लाया गया था और किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इस कार्रवाई में एसआई ताराचंद, एएसआई राजेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *