गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान में बॉर्डर से मौलवी पकड़ा:जैसलमेर में फायरिंग रेंज के पास ATS की कार्रवाई, अब जयपुर में होगी पूछताछ

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के जिले जैसलमेर में एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने संदिग्ध मौलवी को पकड़ा है। गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस कार्रवाई ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। आतंकवादी गतिविधियों के खुफिया इनपुट के आधार पर टीम ने शनिवार को तनोट-किशनगढ़ क्षेत्र में कुरिया बेरी गांव में दबिश दी थी। मौलवी को जयपुर ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ होगी। बीकानेर का बताया जा रहा मौलवी
सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी गतिविधियों के शक में पकड़ा गया अली खान बीकानेर में छत्तरगढ़ तहसील का रहने वाला है। एटीएस पिछले कई दिनों से मौलवी अली खान पर नजर बनाए हुई थी। शनिवार देर शाम जयपुर से आई एटीएस की टीम ने कुरिया बेरी गांव में संदिग्ध को घेरा और उसे अपने साथ ले गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध को सीधे जयपुर ले जाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता
किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज और तनोट माता मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों का मिलना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक है। एटीएस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह शख्स किसी बड़े ‘स्लीपर सेल’ का हिस्सा है या सीमा पार जासूसी के नेटवर्क से जुड़ा है। अभी जांच जारी है। उधर, इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। तीन दिन पहले पकड़ा गया था पाकिस्तानी घुसपैठिया जैसलमेर जिले में नए साल के जश्न के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। जिले के नाचना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 8 बजे BSF की 72वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे। पढ़ें पूरी खबर… — जासूसों की गिरफ्तारी की ये खबरें भी पढ़िए… जैसलमेर बॉर्डर पर पकड़ा गया पाक जासूस:सोशल मीडिया से भेजी सैन्य जानकारियां, ऑपरेशन सिंदूर दौरान ISI के संपर्क में था राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से एक जासूस को गिरफ्तार किया है। हनीफ खान पैसों के लालच में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। (पूरी खबर पढ़ें) DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर से जयपुर में होगी पूछताछ:पाकिस्तानी एजेंट फर्जी अधिकारी बनकर करता था बात, सेना से जुड़ी जानकारी देने का आरोप पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़े गए DRDO के गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद को सुरक्षा एजेंसियां लेकर जयपुर रवाना हुई। अब महेंद्र से जयपुर में सेंट्रल इंटेरोगेशन कमेटी में पूछताछ होगी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *