श्रीगंगानगर जिले में मौसम ड्राई बना हुआ है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच घने कोहरे प्रभाव भी जारी है। जिससे सड़कों पर वाहनों के आवाजाही प्रभावित हो रही है और रफ्तार थम गई है। मौसम ड्राई बना रहने से रात के तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम रडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले दो-तीन दिन मौसम ड्राई बना रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकार्ड मौसम रडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। 2-3 दिन मौसम ड्राई बना रहेगा मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले दो-तीन दिन मौसम ड्राई बना रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, शीतलहर से ठंडी हवाएं भी चलेगी। कोहरा छाने के कारण ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी 4 से 5 मीटर तक बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


