अमृतसर| डीआर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डीआर जूनियर कैंपस में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से ‘वन्दे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने को समर्पित रहा। समारोह की शुरुआत मुख्यातिथि नेशनल अवॉर्डी डॉ. जेपी शूर की ओर से तिरंगा फहराने के साथ हुई। स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र पठानिया, चेयरमैन डीएस पठानिया और प्रिंसिपल हिमानी पठानिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत ‘स्टोरी ऑफ सोल्जर’ ने सैनिक के जीवन के संघर्ष को दर्शाया, वहीं नन्हीं मायरा ने गीता के श्लोकों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रिंसिपल हिमानी पठानिया ने विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।


