बवासीर को न करें नजरअंदाज, समय पर इलाज जरूरी : डॉ. माजिद वानी

अमृतसर| बदलते खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण बवासीर एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। गलत आहार, कब्ज और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने की आदतें इस बीमारी के मुख्य कारण हैं। इसमें गुदा के बाहरी हिस्से की नसों में सूजन आ जाती है, जिससे असहनीय दर्द, जलन और खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पल्स हॉस्पिटल (ईएमसी हॉस्पिटल की एक यूनिट) के अनुभवी डॉ. माजिद वानी ने बताया कि अक्सर लोग शर्म के कारण इस बीमारी को छुपाते हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। डॉ. वानी के अनुसार, बवासीर कोई शर्म की बात नहीं बल्कि एक सामान्य चिकित्सीय स्थिति है जिसका इलाज पूरी तरह संभव है। गुदा के आसपास गांठ, तेज दर्द और सूजन इसके प्रमुख लक्षण हैं। डॉ. माजिद वानी ने सलाह दी कि जीवनशैली में छोटे बदलाव और समय पर चिकित्सीय परामर्श लेकर मरीज इस कष्टदायक बीमारी से पूरी तरह मुक्ति पा सकते हैं और अपनी जीवन गुणवत्ता सुधार सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *