गणितीय क्षमता परीक्षण में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता और गणितीय क्षमता परीक्षण आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी, गणितीय क्षमता परीक्षण में 31 प्रतिभागी शामिल हुए। पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता पूर्वी , कुसुमलता साहू, मिर्जा मीनाक्षी रहे। गणितीय क्षमता परीक्षण के विजेता: जयंत कुमार, मीनाक्षी द ेवागन, खिलेश्वरी, नेहा पटेल रही। कार्यक्रम में डॉ. जयनेन्द्र श्रीवास , अंबालिका चौहान, प्राचार्य डॉ. सोमली गुप्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *