गमलों में लगे पौधे भी चाहते है देखभाल , अपनाएं आसान टिप्स

भास्कर न्यूज | लुधियाना घर की बालकनी हो या छत, गमलों में लगे हरे-भरे पौधे न केवल वातावरण को ताजगी देते हैं, बल्कि आंखों को सुकून और मन को शांति भी प्रदान करते हैं। लेकिन इन पौधों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए नियमित देखभाल जरूरी होती है। कई बार थोड़ी सी लापरवाही पौधों के मुरझा जाने या सूखने का कारण बन सकती है। गमलों की देखभाल से जुड़ी कुछ आसान और असरदार टिप्स। {सही मिट्टी का चयन करें: गमलों के लिए हमेशा हल्की और पानी सोखने वाली मिट्टी का उपयोग करें। इसमें गोबर की खाद, कोकोपीट और बालू मिलाकर पौधों की ग्रोथ के लिए उपयुक्त मिक्स तैयार किया जा सकता है। {पानी देने का सही तरीका अपनाएं: गमले की मिट्टी को रोज़ाना छूकर देखें। अगर मिट्टी सूखी लगे तो ही पानी दें। अधिक पानी देने से जड़ों में सड़न हो सकती है। {धूप और छांव का संतुलन बनाए रखें: हर पौधे की जरूरत अलग होती है। कुछ पौधों को सीधी धूप चाहिए तो कुछ को हल्की रोशनी। इसलिए गमलों को ऐसी जगह रखें जहां पौधे अपनी प्रकृति के अनुसार धूप या छांव पा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *