चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हल्दी से बने फेस पैक लगाएं

भास्कर न्यूज | लुधियाना प्राकृतिक चीज़ों की बात करें तो हल्दी एक ऐसी सामग्री है, जो भारतीय रसोई के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचारों में भी सदियों से इस्तेमाल हो रही है। हल्दी सिर्फ शरीर के अंदरुनी स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन की देखभाल में भी बेहद असरदार मानी जाती है। खासतौर पर जब इसे फेस पैक के रूप में लगाया जाए तो यह चेहरे को निखारने, दाग-धब्बों को हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करती है। हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करते हैं। इसलिए आज हम बता रहे हैं कि हल्दी को किन-किन तरीकों से फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। {यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला घरेलू फेस पैक है। { एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच दूध मिलाएं। जरूरत अनुसार गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। { चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें। { यह पैक टैनिंग हटाने, डेड स्किन सेल्स को साफ करने और त्वचा को साफ व चमकदार बनाने में मदद करता है। {दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण मिलकर एक्ने को कम करने में सहायक होते हैं। { एक चम्मच दही में आधी चम्मच हल्दी मिलाएं। { इस मिक्स को पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। {फायदे: यह स्किन को ठंडक देता है, जलन को कम करता है और मुंहासों को सूखाता है। एलोवेरा में ठंडक देने वाला गुण होता है, जो हल्दी के साथ मिलकर त्वचा को सूदिंग इफेक्ट देता है। { 2 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर मिक्स करें। { इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। {फायदे: यह जलन, खुजली और रैशेज में आराम देता है और स्किन को हेल्दी बनाता है। नींबू में विटामिन सी होता है जो स्किन को ब्राइट करता है और हल्दी के साथ मिलकर टैनिंग कम करता है। { आधा नींबू निचोड़कर उसमें आधी चम्मच हल्दी मिलाएं। { दाग-धब्बों पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। {फायदे: स्किन टोन को समान बनाता है, झाइयां और ब्लैक स्पॉट्स को हल्का करता है। {नोट: सेंसिटिव स्किन वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *